AUS vs AFG Highlights: ग्लेन मैक्सवेल: चोट के बावजूद 200 रन और जीत का सफर

AUS vs AFG Highlights:

Glenn Maxwell ग्लेन मैक्सवेल: चोट के बावजूद 200 रन और जीत का सफर…

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच हुआ मुकाबला सबसे रोमांचक मैचों में से एक था। इस मैच को खास बनाने वाले कारणों में से एक हैं ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के शानदार प्रदर्शन थे।

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी और शानदार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आज का मुंबई मैच अपने दम पर जीत लिया और इसके साथ ही दोहरा शतक भी बनाया। उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, जबकि उन्होंने इस पारी के दौरान कई बार इंजरी का सामना भी किया।

v

 

Glenn Maxwell मैक्सवेल की मुश्किलों भरी पारी:

ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी अद्वितीय पारी के दौरान दर्द में बड़ा संघर्ष दिखाया। उन्हें क्रैम्प्स के साथ सामना करना पड़ा और इसके परिणामस्वरूप उन्हें बहुत दर्द झेलना पड़ा और उनके कप्तान ने उन्हें बाहर जाने की सलाह भी दी। लेकिन मैक्सवेल ने अंत तक मैच में डटकर दिखते रहे और मैच को खत्म करने के बाद ही मैदान से बाहर आए। उनकी इस अद्वितीय प्रतिबद्धता ने उन्हें टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाने में सफलता दिलाई और उनका संघर्ष एक मिसाल प्रस्तुत किया कि कैसे उन्होंने अपने दर्द का सामना किया और टीम की मदद की।

 

a

 

Glenn Maxwell मैक्सवेल की अफगान गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ 

ग्लेन मैक्सवेल चोटिल होने के कारण अपने पैरों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। इस बवाजूद, उन्होंने खड़े-खड़े अफगान गेंदबाजों की पिटाई की।

मुंबई में Glenn Maxwell मैक्सवेल के बल्ले ने की छक्कों की बारिश

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने दोहरे शतक के दौरान शानदार 157 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। उनके बल्ले से इस पारी में 21 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले।

ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक का किया आलंब

ग्लेन मैक्सवेल जब बल्लेबाजी करने आए तो ऑस्ट्रेलिया काफी परेशानी में थी। 100 रन के अंदर-अंदर कंगारुओं के 7 आउट हो गए थे। लेकिन यहां से ग्लेन मैक्सवेल ने पारी को संभाला और पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बावजूद, उन्होंने 128 गेंदों पर 201 रन की अद्वितीय पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *